फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike collided with a pedestrian, elderly man and driver died

Rohtak News: पैदल व्यक्ति से टकराई बाइक बुजुर्ग और चालक की मौत

Wed, 19 Mar 2025 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a pedestrian, elderly man and driver died
18सीटीके26 मृतक रणधीर का फाइल फोटो। संवाद
कलानौर के भिवानी चुंगी स्थित सड़क पर सोमवार को बाइक से टकराए बुजुर्ग की मौत के बाद अब बाइक चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए हैं। हालांकि बुजुर्ग के बेटे की ओर से बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कलानौर के वार्ड नंबर 14 निवासी योगेश पिता रणधीर सिंह के साथ छोटे भाई रविंद्र के घर गए थे। वहां से दोनों पैदल ही एक साथ घर के लिए आ रहे थे। जब वह भिवानी चुंगी स्थित सड़क पार कर घर की ओर आ रहे थे तो उसी दौरान एक बाइक और बुजुर्ग आपस में टकरा गए। बाइक की टक्कर से बुजुर्ग और कलानौर के खरक निवासी दिनेश (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को कलानौर स्थित सामान्य अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पर हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीजीआई में इलाज के दौरान बुजुर्ग रणधीर ने सोमवार रात को दम तोड़ दिया, जबकि मंगलवार दोपहर बाद बाइक चालक दिनेश की भी इलाज के दौरान जान चली गई। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग के पीड़ित बेटे की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया था। हालांकि, अब बाइक सवार दिनेश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है और जांच की जा रही है।

18सीटीके26 मृतक रणधीर का फाइल फोटो। संवाद

18सीटीके26 मृतक रणधीर का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed