फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhupinder Hooda said - Neither opposition nor support for INLD joining India alliance

हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा का इनेलो पर आया बयान, बोले- इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर न विरोध न समर्थन

Mon, 25 Sep 2023 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 09:11 PM IST
सार

पूर्व सीएम बोले कि गठबंधन में शामिल होंगे तो पता लग जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। प्रदेश आर्थिक संकट की ओर जा रहा है। 

विज्ञापन
Bhupinder Hooda said - Neither opposition nor support for INLD joining India alliance
रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है हरियाणा आर्थिक संकट की ओर जा रहा है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। सरकार कर्जे पर कर्जा ले रही है। प्रदेश पर साढ़े चार लाख करोड़ रुपये का कर्जा थोप दिया गया है।वह सोमवार को सोनीपत रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो अपनी खोई हुई राजनीतिक धरती तलाश रही है। यह अधिकार सभी को है। इनेलो अभय चौटाला के दिल्ली में शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व से मिलने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि कोई भी किसी से मिल सकता है। वह इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे तो पता लग जाएगा। इनेलो के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर न तो किसी का विरोध किया है न समर्थन।
विज्ञापन


इस बारे में किसी ने कुछ नहीं पूछा है। जबकि कोई पूूछेगा तो जवाब दे दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की पीएम व सीएम पर की गई टिप्पणी पर वे तटस्थ नजर आए। उन्होंने यह कह कर किनारा किया, कि इसका जवाब वे दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूंह प्रकरण की जांच हो
हुड्डा ने कहा कि सरकार किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं है। नूहं में कई जाने गईं। सिपाही मरे, दो होम गार्डों की भी जान गई। सीएम ने बयान दिया कि सोची समझी साजिश है। साजिश किसने और क्यों की इसका खुलासा होना चाहिए। जनता जानना चाहती है। क्या साजिश में खुद सरकार शामिल है। ऐसा नहीं है तो क्यों सरकार जांच के लिए तैयार नहीं है।

आरोपी मंत्री का इस्तीफा लें सीएम
उन्होंने कहा कि महिला कोच को चार्जशीट करना गलत है। आरोपी मंत्री संदीप सिंह को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए था। सीएम को भी इन गंभीर आरोपों में खुद इस्तीफा ले लेना चाहिए। प्रदेश में नशे की रोकथाम जरूरी है। कांग्रेसशासन काल में खेल नीति के तहत हर गांव में स्टेडियम बनाए थे। अब इनकी सुध नहीं ली जा रही। लखीमपुर खीरी में दो साल पहले हुए मामले में जांच होनी चाहिए। प्रदेश का माहौल ठीक नहीं है। इसलिए निवेश नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश है। खनन घोटाला, शराब घोटाला, चावल खरीद घोटाला दुनिया भर में घोटाले इस सरकार में हुए हैं। इनकी जांच होनी चाहिए।


मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल किसी काम का नहीं
उन्होंने कहा कि परमल धान की सोमवार से सरकारी खरीद शुरू हुई है। धान उत्पादक अपनी 80 प्रतिशत फसल बेच चुके हैं। उन्हें प्रति क्विंटल करीब 300 रुपये का नुकसान हुआ है। बाजरे में 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हुआ है। एमएसपी भी नहीं मिला है। इस पर भी ये दावे 52 फसलों में एमएसपी के कर रहे हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल किसी काम का नहीं। किसान अपनी फसल मंडी में नहीं ले जा सकता है। करनाल मंडी में तो हड़ताल करनी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed