फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bhupendra or dependra... all will face case

भूपेंद्र हो या दीपेंद्र, सभी पर होगी कार्रवाई

Thu, 25 Feb 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 25 Feb 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन के बाद हुए उपद्रव में प्रदेश के कई जिले बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं सरकार ने उपद्रव करने के साथ ही इसके षडयंत्रकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने साफ कर दिया है कि उपद्रव में शामिल रहने वाला चाहे कितना भी बड़ा आदमी है, सब के सब पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन

 जिस तरह से एक ऑडियो क्लिप सामने आई है, इसमें लोगों को भड़काने के लिए कहा जा रहा है। इस क्लिप की जांच के बाद काफी चेहरे बेनकाब होंगे और भूपेंद्र हो या दीपेंद्र, कोई नहीं छोड़ा जाएगा। सभी दोषियों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे। यहां लगभग एक घंटे तक भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, पार्षद बलराज कुंडू व अन्य के साथ बंद कमरे में मीटिंग की गई। उसके बाद पत्रकार वार्ता करते हुए अनिल जैन ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जिस तरह से विकास कराया है, उससे विपक्षी पार्टियों के नेताओं के पेट में दर्द होने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह ने उपद्रव को शांत करने की जगह भड़काने का काम किया। उनके अनुसार इस उपद्रव को कराने का षडयंत्र रचने में कई नेता शामिल हैं और इसकी जांच के बाद काफी चेहरे बेनकाब होने वाले हैं। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधा। कहा कि ऑडियो क्लिप आने के बाद जांच शुरू करा दी गई है और जांच रिपोर्ट के बाद भूपेंद्र हो या दीपेंद्र, सभी पर कार्रवाई की जाएगी। 


उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के साथ कोई कुछ भी करता तो हम सहन कर सकते थे। लेकिन हरियाणा को आग में झोंककर भाई-भाई के दिलों के बीच खाई खोदने वाला कोई नहीं बचेगा और उन सभी को पकड़ा जाएगा।


दिलों की दूरी मिटाने को भाजपा बनाएगी सद्भावना कमेटी

भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि सरकार पूरे नुकसान की भरपाई कर देगी और हरियाणा एक बार फिर से पुरानी राह पकड़ लेगा। लेकिन दिलों की दूरी मिटाना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए भी योजना बनाई गई है, जिसके तहत केंद्र स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी जो लोगों के बीच में जाकर उनसे मिलेगी और भाईचारा बनाए रखने की अपील करेगी। इसके अलावा प्रदेश व जिला स्तर पर सद्भावना कमेटी बनाई जाएगी। उसमें प्रबुद्ध व गणमान्य लोगों के अलावा गैर राजनीतिक लोग, संत समाज, शिक्षक, डॉक्टर सभी को शामिल किया जाएगा। वह भी समाज से भाईचारा कायम करने की अपील करेंगे। 


कमेटी ने आरक्षण पर शुरू किया काम, पार्टी का हर नेता साथ

जैन के अनुसार जाटों को आरक्षण देने के लिए बनाई गई कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। उनके अनुसार 27 प्रतिशत से अलग आरक्षण देना है, इसलिए कमेटी को हर पहलू को ध्यान में रखते हुए काम करना पड़ रहा है। आरक्षण कब, कैसे, कितना दिया जाएगा, कमेटी जल्द ही यह बताएगी। लेकिन यह जरूर है कि आरक्षण संवैधानिक तौर पर ही दिया जाएगा।


सैनी पर जवाब के बाद कार्रवाई

भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने हाईकमान से नोटिस नहीं मिलने की बात कही तो प्रदेश प्रभारी अनिल जैन भी इस पर बोल पड़े। जैन ने कहा कि राजकुमार सैनी गलत बोल रहे हैं और उनको नोटिस भेजा गया है। उस नोटिस का जिस तरह का जवाब आता है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed