फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bhakra cainal

नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करने के दौरान पैर फिसलने से महिला डूबी

Sun, 07 Jul 2019 08:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
bhakra cainal
भाखड़ा नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करते समय नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि सन्निहित सरोवर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। केयूके थाना पुलिस व सुभाष मंडी चौकी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चनारथल रोड स्थित आकाश नगर निवासी नीलम रानी (45) रविवार सुबह कुरुक्षेत्र कैथल रोड स्थित भाखड़ा नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करने गई थी। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई। राहगीरों ने तत्काल नहर में कूदकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं सन्निहित सरोवर में नहाते समय गहराई का अंदाजा न लगा पाने पर संजय कुमार (28) डूब गया। सूचना पर सुभाष मंडी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि संजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से कुरुक्षेत्र में ही रिक्शा चलाता था। रविवार सुबह अचानक सन्निहित सरोवर में पैर फिसलने से गिर गया, जिसकी वजह से युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed