{"_id":"5f5d227b8ebc3e568630a493","slug":"bhagat-singh-parking-per-month-35-thousand-contract-rohtakcity-news-rtk573303632","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नहीं अब ठेकेदार चलाएगा पार्किंग, 35 हजार रुपये प्रतिमाह में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नहीं अब ठेकेदार चलाएगा पार्किंग, 35 हजार रुपये प्रतिमाह में बनी सहमति
विज्ञापन
भगत सिंह पार्किंग ।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। किला रोड की बहुचर्चित शहीद भगत सिंह पार्किंग को अब व्यापारी नहीं, बल्कि नगर निगम का ठेकेदार चलाएगा। ठेकेदार व निगम प्रशासन के बीच इसके लिए 35 हजार रुपये प्रति माह में सहमति बन गई है। हालांकि सोमवार को आधिकारिक तौर पर आदेश जारी होंगे।
निगम ने कोरोना काल में किला रोड बाजार से भीड़ कम करने के लिए शहीद भगत सिंह पार्किंग फ्री में किला रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हैप्पी अनेजा को मौखिक तौर पर दी थी। तय हुआ था कि व्यापारी मिलकर पार्किंग चलाएंगे। इसके लिए 3 सुरक्षाकर्मी भी प्रधान हैप्पी अनेजा की तरफ से लगाए गए थे, लेकिन 10 प्रतिशत व्यापारियों ने ही अपने दोपहिया वाहन पार्किंग में खड़े किए। निगम की ओर से बाजारों के बीचोंबीच डिवाइडर रखने के बावजूद बाजार या आसपास की गलियों में अब भी दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसके चलते निगम ने पिछले माह पार्किंग को ठेकेदार को देने के लिए बोली आयोजित की। बोली में 25 हजार रुपये प्रतिमाह से ज्यादा बोली नहीं चढ़ सकी, जिसे नगर निगम आयुक्त ने अनुमति नहीं दी। ठेकेदार को बातचीत के लिए बुलाया गया। पहले तो ठेकेदार ने प्रथम तल व पार्किंग को एक साथ किराए पर देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सका। अब निगम आयुक्त के साथ एलओ ब्रांच ने ठेकेदार की बैठक करवाई। तय हुआ कि निगम केवल पार्किंग किराए पर देगा। ठेकेदार व निगम के बीच 35 हजार रुपये प्रतिमाह में सहमति बनी है।
ठेकेदार व निगम प्रशासन के बीच 35 हजार रुपये प्रति माह किराए पर पार्किंग देने की सहमति बनी है। लिखित में ठेकेदार सोमवार को प्रस्ताव देगा। इसके बाद पार्किंग की बोली को फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम