{"_id":"6883d5df4bc6b761090a365c","slug":"bca-defeated-baba-shyam-cricket-academy-by-9-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-697442-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बीसीए ने बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बीसीए ने बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया
Sat, 26 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। गोयल शावर अंडर 14 कप में बीसीए ने बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी जूनियर को 9 विकेट से हराया। इस मुकाबले में बीसीए के सार्थक गुंजन चावला ने 6 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। बाबा श्याम क्रिकेट एकेडमी जूनियर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें निश्चल यादव ने 22 रन, अर्जुन ने 19 रन बनाए।
बीसीए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सार्थक गुंजन ने 7 ओवर में 13 रन देकर के 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आयुष ने 8 ओवर में 15 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन पहुंचाया। बाबा श्याम एकेडमी के 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए की टीम ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर के जीत दर्ज की। बीसीए के बल्लेबाज युद्धवीर ने 30 रन बनाए। नमन शर्मा ने 13 रन व यश राज ने 12 रनों का योगदान दिया। बाबा श्याम क्रिकेट एकेडमी जूनियर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निश्चल यादव ने एक विकेट हासिल किया।