{"_id":"66fc377b7f81875fe80e780a","slug":"bar-house-decided-to-continue-boycotting-work-rohtak-news-c-17-roh1020-516854-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बार हाउस ने लिया कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बार हाउस ने लिया कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला
विज्ञापन
रोहतक। शहर के रेलवे रोड स्थित 130 वर्ग गज के प्लॉट को लेकर वकील पर दर्ज हुए केस का मामला उलझता जा रहा है। मंगलवार को कार्य बहिष्कार को लेकर बार हाउस की बैठक बुलाई। इसमें वकीलों ने न्याय न मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि जब तक केस से नाम नहीं हटाया जाएगा, तब तक यह कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
दरअसल, सिटी थाने में प्रॉपर्टी का लेनदेन को लेकर एक वकील ने प्लॉट मालिक समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आई थी। इसमें दिल्ली निवासी वकील की ओर से रोहतक बार एसोसिएशन के वकील सुमित कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। जबकि स्थानीय वकीलों का कहना है कि वकील अशोक यादव के मामले में सुमित कुमार वकील का कोई लेना देना नहीं है। उसने केवल उनके समझौते के दस्तावेज तैयार कर आए थे।
2 सितंबर से अधिवक्ताओं की कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के प्रधान अरविंद श्योराण के नेतृत्व में 12 हाउस की बैठक बुलाई गई। इसमें कार्य बहिष्कार को लेकर नीति तय करने पर करीब 3 घंटे तक चर्चा हुई। इस मौके पर दीपक हुडा व हर्ष हुड्डा समेत सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।