फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bar elections: Voting tomorrow, hearing regarding voter list in court today

बार चुनाव : मतदान कल, कोर्ट में मतदाता सूची को लेकर सुनवाई आज

Thu, 27 Feb 2025 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Voting tomorrow, hearing regarding voter list in court today
जिला बार चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए वीरवार को अदालत के फैसले के बाद मतदाता सूची फाइनल होगी। संभावना है कि 200 के करीब वोट और मतदाता सूची में जोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से 28 फरवरी को प्रदेश भर में मतदान कराया जाना है, लेकिन रोहतक बार एसोसिएशन की मतदाता सूची अभी फाइनल नहीं हो सकी है। एडवोकेट संदीप की तरफ से सिविल कोर्ट में मतदाता सूची को लेकर याचिका दायर की गई है, साथ ही अदालत से मांग की गई है कि काटे गए वोट दोबारा जुड़वाए जाएं। अदालत में मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। अब अदालत ने 27 फरवरी की तिथि तय की है। अदालत के निर्णय के बाद ही मतदाता सूची फाइनल हो सकेगी।
विज्ञापन

ये प्रत्याशी मैदान में
प्रधान अरविंद श्योराण व दीपक हुड्डा
उप प्रधान सुशीला देशवाल, संदीप खत्री, अभिजीत चौधरी व अजय ओहल्याण
महासचिव हर्षवर्धन मलिक, राजकरण पंघाल व कर्ण सिंह नारंग
सह सचिव साक्षी लांबा, डिंपल व ज्योति
लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार व अशोक कुमार

----------
दिग्गज आमने-सामने, जोजो पर अरविंद को जिताने का दबाव
बार में सबसे ज्यादा बार प्रधान बनने का रिकाॅर्ड बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो पर है। जोजो ने पिछली बार की तरह इस बार भी निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योराण को मैदान में उतारा है। उनका सीधा मुकाबला दीपक हुड्डा से है। दीपक हुड्डा दो बार महासचिव रह चुके हैं। अब बार के वकील शुक्रवार को मतदान कर निर्णय लेंगे। उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित होगा। अबकी बार चुनाव अधिकारी ने ईवीएम से वोट डलवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशासन से ईवीएम लेने के लिए फीस जमा करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार 3400 वकीलों के नाम थे मतदाता सूची में
साल 2024 के बार चुनाव में मतदाता सूची में 3400 के करीब वकीलों के नाम थे। अबकी बार 3526 वकीलों ने फीस व शपथ दी थी। चुनाव अधिकारी ने बार काउंसिल के नियमों का हवाला देकर 1200 के करीब वोट काट दिए थे। 750 के करीब वकीलों ने वोट काटने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed