{"_id":"65a186bbb594905e81053057","slug":"bar-association-and-asha-party-supported-patwaris-rohtak-news-c-17-roh1020-336590-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बार एसोसिएशन व आशा पार्टी ने दिया पटवारियों को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बार एसोसिएशन व आशा पार्टी ने दिया पटवारियों को समर्थन
Sat, 13 Jan 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। दी पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अरविंद श्योराण ने अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया। सरकार की ओर से पटवारियों के खिलाफ कोई मुकदमा होने पर एसोसिएशन की ओर से फ्री मुकदमा लड़ने का आश्वासन दिया गया।
आशा भारती पार्टी की सुप्रीमो विशेष वामन ने पटवारियों को अपना समर्थन दिया। हड़ताल से आमजन की परेशानियां बढ़ने लगी है। एसोसिएशन ने अपना धरना 16 जनवरी तक बढ़ा दिया है। यहां महम, सांपला, कलानौर, लाखनमाजरा व रोहतक के सभी पटवारी व कानूनगो भी मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के चलते तहसील के काम रुक गए हैं। इसमें भूमि से जुड़े कार्य, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज शामिल हैं। रजिस्ट्री कार्य धीमा होने से राजस्व कोष को हानि हो रही है। पटवारियों ने कहा कि मांगें नहीं मानी तो सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।