फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Banned drugs at medical stores, two operators in custody

मेडिकल स्टोरों पर मिली प्रतिबंधित दवाइयां, दो संचालक हिरासत में

Thu, 08 Sep 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 08 Sep 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Banned drugs at medical stores, two operators in custody
प्रतिबंधित दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में शहर के दो मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयों की खेप मिली है। विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों को कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर संचालकों को पुलिस हिरासत में दे दिया है। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। अचानक हुई छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर पर अपना ग्राहक भेजकर रंगेहाथ पकड़ने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम बनाई गई। शाम करीब छह बजे एक टीम ने गोहाना रोड स्थित सावन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जबकि दूसरी टीम ने बस स्टैंड के पास विशाल नगर कालोनी में गली में चल रहे एक छोटे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। सिविल सर्जन ने बताया कि छापेमारी के दौरान एमटीपी किट, कोरेक्स और अन्य प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिली, जिन्हें ग्राहकों को बेचा रहा था। छापेमारी के समय टीम की मेडिकल स्टोर संचालक के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर टीम ने स्टोर संचालकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने बताया कि काफी दिनों से इन मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर दो अलग-अलग टीम बनाकर एक साथ कार्रवाई की गई। बताया कि छापेमारी से पहले मेडिकल स्टोरों पर अपना ग्राहक भेजा था ताकि मेडिकल स्टोर संचालकों को रंगेहाथ पकड़ा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी होती देख शटर डाउन किये 
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अचानक छापेमारी की कार्रवाई होती देख आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकतर मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने शटर डाउन कर दिये। हालांकि टीम ने केवल दो स्थानों पर ही छापेमारी की। 
 
यह रहे टीम में शामिल 
एक टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजवीर, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर मनदीप मान, भिवानी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप हुड्डा और दूसरी टीम में डिप्टी सिविल सर्जन हेल्थ डॉ. केएल मलिक, मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव मलिक और अन्य अधिकारी शामिल रहे। 

शहर में 20 मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल हैं, जिन पर एमटीपी किट बेची जा सकती है। इसके अलावा शहर में कहीं भी एमटीपी किट नहीं बेची जा सकती। इस तरह की कार्रवाई करके सरकार और स्वास्थ्य विभाग सही कदम उठा रहा है। जो भी केमिस्ट लालच में आकर ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

- महेंद्र सिंह चावला, प्रधान जिला केमिस्ट एसोसिएशन 

मंगलवार रात भी हुई थी कार्रवाई 
ड्रग इंस्पेक्टर मनदीप मान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार रात चिड़ी गांव के दलाल मेडिकल हाल पर छापा मारा था। वहां से एमटीपी सहित कई प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। जबकि मदीना गांव के सांगवान मेडिकल हाल के संचालक को एमटीपी किट के साथ रोहतक आते समय पकड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed