फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Balraj Kundu will not sit on hunger strike, sweat will be shed in Baroda, 11 people will go on hunger strike everyday

बलराज कुंडू नहीं बैठेंगे भूख हड़ताल पर, बरोदा में बहाएंगे पसीना, चबूतरे पर रोज 11 लोग करेंगे अनशन

Fri, 02 Oct 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Balraj Kundu will not sit on hunger strike, sweat will be shed in Baroda, 11 people will go on hunger strike everyday
Balraj Kundu will not sit on hunger strike, sweat will be shed in Baroda, 11 people will go on hunger strike everyday
रोहतक/महम। बरोदा उप चुनाव में मतदान से ठीक एक माह पहले महम के विधायक बलराज कुंडू कृषि कानून के विरोध में महम चौबीसी के चबूतरे पर भूख हड़ताल नहीं करेंगे। बल्कि बरोदा सहित पूरे प्रदेश में किसान आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे। आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता व स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव की मौजूदगी में समर्थकों व खाप पंचायत सदस्यों ने यह निर्णय लिया। चौबीसी के चबूतरे पर हर रोज 11 सदस्य अनशन करेंगे। इसमें 6 महम हलके और 5 बाहरी जिलों से होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व घोषणा के तहत गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर से पूर्व महम चौबीसी के चबूतरे पर विधायक बलराज कुंडू भूख हड़ताल पर बैठ। साथ में सैकड़ों समर्थक व नेता भी जुटे। कुंडू ने किसान संगठनों को साथ लेकर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान-मजदूर न्याय युद्ध का ऐलान किया। स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव के अलावा, दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, पंजाब और यूपी से समर्थक नेता व किसान भी चबूतरे पर पहुंचे। दिनभर चली भूख हड़ताल और धरने के बाद शाम को तय हुआ कि कुंडू भूख हड़ताल व अनशन पर नहीं बैठेंगे। बल्कि चौबीसी के चबूतरे पर रोजाना 11 लोग अनशन रखेंगे। अगले दिन दूसरे 11 लोग अनशन पर बैठेंगे। शाम को ही संदीप भारती के साथ अमित लठवाल, रमेश पंघाल, प्रदीप धनखड़ एवं नवदीप सहित कुल 11 लोग अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

..........
योगेंद्र यादव व सांसद सुशील गुप्ता ने किया कुंडू का समर्थन
चौबीसी के चबूतरे पर आए योगेंद्र यादव व आप सांसद सुशील गुप्ता ने महम के विधायक बलराज कुंडू की किसान आंदोलन को लेकर बातों का समर्थन किया। कहा कि सरकार किसानों को जानबूझ कर आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। पूरे देश का किसान आज आंदोलन के लिए मजबूर है और सरकार अपनी मनमर्जी को जबरदस्ती किसानों पर थोप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये लोग भी पहुंचे कुंडू को समर्थन देने
विधायक समर्थकों के मुताबिक चौबीसी के चबूतरे पर अखिल भारतीय किसान उत्थान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजाहिर राणा, राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह मान, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मुस्तकीम हसन, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव नवाब अशरफ अली खान, कैराना उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के विधायक नाहीद हसन, शामली से चैयरमैन पप्पू, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि, दलित समाज उत्थान संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेश महासचिव रवि कुंडली, पलवल से महिला कांग्रेस प्रवक्ता सुविता चौधरी कुंडू, पिंटू चौधरी, युवा नेता देवेंद्र अलिका, युवा किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़, हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा एवं राममेहर मैहला, कैथल से भारतीय किसान युनियन के प्रमुख होशियार सिंह गिल, किसान नेता डॉ शमशेर सिंह बामनौली, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर,युवा किसान नेता संदीप भारती, अमित लठवाल, रमेश पंघाल, प्रदीप धनखड़,नवदीप, सरदार परमजी, युद्धवीर अहलावत, दीपक लाम्बा, कैथल के तितरम से बलदेव सरपंच, दिलबाग कुंडू, बी. एस. मान, दादरी से किसान नेता रवि आजाद, मिर्जापुर खेड़ी पंचायत, हिसार से पाबड़ा से पंचग्रामी सभा के सुनील पावड़ा तथा नव युवा जागृति मंच के पदाधिकारी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव सत्यवान नरवाल, पलवल से कुंडू खाप के पदाधिकारी, कालवा बारह के प्रधान दिलबाग कुंडू, कैलरम से पवन सरपंच, तितरम से बलदेव सरपंच,स्वामी इंद्र जी, किसान नेता जगबीर घसोला, नरेंद्र तालू, दयानन्द शाहपुर,मंदीप मलिक उमराह, किसान संघ समिति से रणबीर फौजी, कालावाली से न्यू आढ़ती ऐसोसियेशन के प्रधान प्रदीप जैन, सिरसा मंडी के वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र सिंह, हांसी से मंडी ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता राम अवतार तायल, जयवीर नैन, मोहत चहल, धर्मपाल कालावाली, सुखबीर कुंडू कैथल, कंवल सिंह हरियाणा रोडवेज चैयरमैन, उत्तर प्रदेश से ग्राम प्रधान सतबीर सिंह, बरौदा हलके से बीएसपी प्रधान राजेश पांचाल, गायक ईश्वर सिंह, सौरभ गरनावठी, स्वेता ढुल, सुमित बलौदा, बंसीलाल राष्ट्रवादी, तपा प्रधान मोखरा से चौ रामकिशन एवं विकास सिसर भी पहुंचे। हरियाणवी गायक अजय हुड्डा ने कद्र करो किसान की.. गाना गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed