{"_id":"66a4386731a4cc7ea004d0f4","slug":"baljitnagar-residents-troubled-by-the-problem-of-sewerage-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-108857-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर चौक होने की समस्या से परेशान बलजीतनगर वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर चौक होने की समस्या से परेशान बलजीतनगर वासी
Sat, 27 Jul 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बलजीत नगर में सीवरेज जाम होने व पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वार्डवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी समस्या से परेशान होकर बलजीत नगर के निवासियों ने पार्षद जितेंद्र राठी के साथ एसडीएम परमजीत चहल को ज्ञापन सौंपा और समस्या के जल्द समाधान की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन करेंगे।
पार्षद जितेंद्र राठी ने एसडीएम के समक्ष बताया कि बलजीत नगर में पिछले लंबे समय से सीवर जाम होने के कारण ओवरफ्लो हो रहे हैं और गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या गंभीर बनी हुई है। नालों की सफाई व जल निकासी की ओर नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग का कोई ध्यान नहीं है, जिस कारण समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। बलजीत नगर के लोगों को इस कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में गंदा पानी जमा होने के कारण यहां मच्छर पनप रहे हैं, जिस कारण यहां डेंगू, मलेरिया व डायरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
बलजीत नगर की अधिकांश गलियां जर्जर अवस्था में है, जिस कारण आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। बार-बार मांग करने पर निजामपुर रोड से बलजीत नगर तक गली का निर्माण नहीं कराया जा रहा, जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सीवर जाम की समस्या केवल एक गली की नहीं है, बल्कि पूरा बलजीत नगर इसका दंश झेल रहा है। पार्षद जितेंद्र राठी ने कहा कि अमृत योजना दो के तहत नई सीवर लाइन बिछाने का केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वार्डवासियों सुशील कौशिक, नरेंद्र कुमार, नवीन शर्मा, रणजीत, सुशील कुमार, सतपाल, नवीन, रामेहर, राजेश, अनीता, तारा देवी, निर्मला, इंद्रावती, कमला व ममता ने समाधान की मांग की।