{"_id":"614f79f78ebc3e002b2f9932","slug":"bakheta-s-daughter-in-law-salutes-gold-medal-in-education-rohtak-news-rtk625128349","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखेता की बहू को शिक्षा में ‘स्वर्ण पदक’ का सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बखेता की बहू को शिक्षा में ‘स्वर्ण पदक’ का सलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की एमएससी फिजियोलॉजी परीक्षा में रोहतक के बखेता की बहू अंजू शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल कर नाम रोशन किया है। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को संस्थान के 66वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में छात्रा को गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
एम्स निदेशक ने कहा कि प्रवेश परीक्षा और कोर्स की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर अंजू ने साबित किया है कि लक्ष्य कितना ही कठिन क्याें न हो, कड़ी मेहनत से शिखर हासिल किया जा सकता है। मूल रूप से चिड़ी गांव की रहने वाली अंजू बखेता गांव की बहू है। दूरसंचार विभाग से जेई के पद से सेवानिवृत्त सत्यनारायण शर्मा के बेटे रजत शर्मा से वर्ष 2014 में इनका विवाह हुआ। इनकी शिक्षा के प्रति रुचि को देखते हुए दोनों ही परिवारों ने न केवल उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया, बल्कि इस मुकाम तक पहुंचने में हरसंभव सहयोग भी किया।
अंजू ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार को देते हुए कहा कि उसका सौभाग्य है कि वह बेटी बनकर एक घर से विदा हुई तो दूसरे घर में भी बेटी स्वरूप मान-सम्मान मिला। अब वह सहायक प्रोफेसर के लिए तैयारी करेंगी। भविष्य में इसी क्षेत्र में प्रोफेसर का पद प्राप्त कर शिक्षा की अलख जगाना लक्ष्य है।