{"_id":"6a20798f296c93921800fa2a","slug":"bahadurgarh-rg-team-defeated-rca-club-dimana-by-88-runs-rohtak-news-c-17-roh1020-866914-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहादुरगढ़ आरजी की टीम ने आरसीए क्लब दिमाना को 88 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहादुरगढ़ आरजी की टीम ने आरसीए क्लब दिमाना को 88 रनों से हराया
Thu, 04 Jun 2026 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:11 AM IST
विज्ञापन
33-मैच के सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ी शाेर्य वीर व जतिन को सम्मानित करते कोच आंनद इंदौरिया व रवि भारद
रोहतक। गोयल विंटर कप अंडर-13 क्रिकेट लीग के मुकाबले में शौर्य वीर खोखर के शानदार शतक की बदौलत चैंपियंस क्रिकेट क्लब बहादुरगढ़ आरजी ने आरसीए दिमाना को 88 रनों से पराजित किया। मैच में शौर्य वीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में आरसीए दिमाना ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस क्रिकेट क्लब बहादुरगढ़ आरजी की टीम ने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 198 रन बनाए।
टीम की ओर से शौर्य वीर खोखर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें उन्होंने पांच चौके लगाए। इसके अलावा राशि गुलिया ने 19 रन, श्रेयांश ने 25 रन और विवान ने 14 रन का योगदान दिया। आरसीए दिमाना की ओर से गेंदबाजी में एचएम और जतिन ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि यथार्थ ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए दिमाना की टीम 28.4 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से जतिन ने 33 रन, यथार्थ बल्हारा ने 26 रन और नियति ने 10 रन बनाए। चैंपियंस क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में ललित धवन ने 3 विकेट, जबकि हिमांक और राशि गुलिया ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।