{"_id":"63fe63ac2771a1545101a7d4","slug":"bad-condition-of-children-without-mother-husband-requested-police-to-find-them-rohtak-news-c-17-roh1019-80703-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मां के बिना बच्चों का बुरा हाल, पति ने लगाई पुलिस से ढूंढने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मां के बिना बच्चों का बुरा हाल, पति ने लगाई पुलिस से ढूंढने की गुहार
विज्ञापन
रोहतक। दो सप्ताह पहले दो बच्चों को छोड़कर लापता हुई महिला का अब तक सुराग नहीं हैं। परेशान पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मां के बिना बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी पत्नी को ढूंढकर लाएं। जब जांच अधिकारी से बात की तो महिला पुलिसकर्मी बोली, वह वीआईपी ड्यूटी पर हैं। अगर हिम्मत है तो कटवा दीजिए। बातचीत की यह ऑडियो भी वायरल हो गई है।
सोनीपत जिले के एक गांव के युवक ने 12 फरवरी को आईएमटी थाने में शिकायत दी थी कि वह रोहतक में किराये पर रहता है। उसके दो बच्चे हैं। एक की उम्र तीन साल व एक की पांच साल है। उसकी पत्नी घर से निजी बैंक्वेट हाल में सफाई का कार्य करती थी। सुबह 10 बजे काम पर गई, लेकिन शाम छह बजे कहीं चली गई। उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग रहा। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पत्नी दोनों बच्चों को छोड़कर गई है, जो बार-बार मां को पूछ रहे हैं। वह परेशान है, आखिर कहां से बच्चों की मां को ढूंढकर लाए।
महिला को तलाश कर रहे हैं, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण दिक्कत आ रही है। केस की जांच अधिकारी ने सामान्य तरीके से बात की थी। उम्मीद है जल्द लापता महिला का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
हवा कौर, प्रभारी थाना आईएमटी