फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   baby kidnapped to offering the pretext of feeding

प्रसाद खिलाने के बहाने बच्ची का अपहरण

Thu, 26 Dec 2013 10:07 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
रेवाड़ी/ब्यूरो। Updated Thu, 26 Dec 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
baby kidnapped to offering the pretext of feeding
हरियाणा के रेवाड़ी में जिला पुलिस ने अभी दिव्या को बरामद भी नहीं किया है और बुधवार को छह साल की लक्ष्मी को अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन


इस पर बाईपास पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले मध्यप्रदेश निवासियों ने वीरवार को 12 बजे जिला सचिवालय पर अपहरण का मामला दर्ज कराने के लिए हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा करने पर घटना के  24 घंटे बाद मामला दर्ज किया।

बुधवार को दिन में करीब 12 बजे मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी राजू की बेटी को एक युवक प्रसाद खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

शाम तक बच्ची के ना लौटने पर पीड़ित परिवार ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के कुछ परिवार बाईपास पर झुग्गी झोपड़ियों में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार को छुट्टी होने के कारण मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी राजू की बेटी घर पर थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे एक युवक उसके घर आया और बच्ची की मां यशोदा को कहा कि माता की कढ़ाई का प्रसाद देने के लिए वह बच्ची को साथ ले जा रहा है। युवक ने कहा कि बच्ची के साथ और भी लड़कियां जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को बच्ची के ना लौटने पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचित कर दिया था लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

वीरवार को सुबह परिजनों को मामला दर्ज ना होने की जानकारी मिली तो सभी इकट्ठा होकर जिला सचिवालय पर पहुंचे और बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज कराने के लिए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक पंकज नैन का कहना है कि बच्ची की तलाश के लिए पुलिस सभी प्रयास कर रही है। बच्ची के अपहरण के इश्तिहार सभी सार्वजनिक स्थानों पर लगवा दिए गए हैं। पुलिस तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।


आसपास के सभी संदिग्ध क्षेत्रों की जांच की जा रही है। बच्ची के बारे में यदि किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित किया जा सकता है।
बच्ची के बारे में सूचना देने वाले का नाम, पता गुप्त रखा जाएगा। बच्ची के अपहरण की सूचना आसपास के थानों और पड़ोसी राज्य की पुलिस को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed