फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BA craze among students, maximum 3,15,680 applications came

विद्यार्थियों में बीए का क्रेज, सबसे अधिक 3,15,680 आवेदन आए

Sun, 12 Sep 2021 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
BA craze among students, maximum 3,15,680 applications came
रोहतक। युवाओं में कला संकाय से स्नातक (बीए) करने का क्रेज बढ़ा है। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत हुए कुल 1,78,534 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। संपूर्ण कोर्स में कुल 5,00,593 आवेदनों में से 3,15,680 बीए के लिए प्राप्त हुए हैं। एक आवेदक की ओर से एक से अधिक कोर्स में आवेदन के चलते बीए से सर्वाधिक विद्यार्थी सामने आए हैं। यह टॉप टेन कोर्स की सूची में प्रथम स्थान पर है। गणित व अर्थशास्त्र विषय इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। बीए के बाद बीकॉम विद्यार्थियों की दूसरी व विज्ञान (मेडिकल) पांचवीं पसंद बनी है।
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब मेरिट सूची का इंतजार है। दाखिला प्रक्रिया के तहत कुल 1,78,534 युवाओं ने अपने आवेदन जमा कराए हैं, जबकि 196764 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। डीएचई को मिले कुल आवेदनों में से सबसे अधिक 3,15,680 आवेदन बीए के लिए आए हैं। विद्यार्थियों के पसंदीदा टॉप टेन विषयों की सूची में यह पहले नंबर है। इसके बाद बीकॉम 59,066 आवेदनों के साथ दूसरे, बीएससी नॉन मेडिकल 53,745 आवेदनों के साथ तीसरे, कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक के लिए 21,795 आवेदन आए हैं। यह विषय चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन

बीएससी मेडिकल 18769 आवेदनों के साथ पांचवें स्थान पर है। विद्यार्थियों ने प्रबंधन में भी रुचि दिखाई है। यही वजह है कि बीबीए के लिए 12591 युवाओं ने आवेदन किया है। यह विषय छठे नंबर पर है। बीकॉम ऑनर्स 9496 आवेदनों के साथ सातवें, बीए अंग्रेजी ऑनर्स 3999 आवेदनों के साथ आठवें, बीएससी गणित ऑनर्स 3687 आवेदनों के साथ नौवें व अर्थशास्त्र ऑनर्स 1765 आवेदनों के साथ दसवें नंबर पर पसंद किए जाने वाला विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली व दूसरी पसंद बने हिसार व रोहतक के सरकारी कॉलेज
जारी आंकड़ों के अनुसार विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय हिसार में प्रवेश के लिए क्रेजी दिखाई दिए। इसके बाद रोहतक के पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज का स्थान है। ये दोनों कॉलेज प्रदेश के टॉप टेन कॉलेजों की सूची में सबसे ऊपर हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 गुरुग्राम टॉप टेन सूची में दसवें स्थान पर है। कॉलेजों में प्राप्त हुए आवेदनों के आधार पर डीएचई ने टॉप टेन कॉलेज चुने हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद तीसरे, दयानंद कॉलेज हिसार चौथे, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम पांचवें, जाट कॉलेज रोहतक छठवें, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर नौ गुरुग्राम सातवें, राजकीय महाविद्यालय भिवानी आठवें व छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज हिसार नौवें स्थान पर है।

47.33 प्रतिशत लड़कियों ने किया आवेदन
उच्च शिक्षा के लिए इस बार बेटियों ने भी लगभग बेटों के बराबर आवेदन किए हैं। प्रदेश में प्राप्त हुए कुल आवेदनों में 47.33 प्रतिशत लड़कियां हैं। जबकि 52.67 प्रतिशत लड़कों ने आवेदन किया है। बेटियां 50 प्रतिशत की दावेदारी से महज 5.34 प्रतिशत ही दूर हैं।
दाखिला प्रक्रिया एक नजर में
- 196764 ने कराया पंजीकरण।
- 178534 ने किया आवेदन।
- 105924 आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी।
- 177603 आवेदनों की जांच पूरी।
- 329 कॉलेज प्रदेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed