{"_id":"622662a3db32f867f811a54e","slug":"b-sc-student-committed-suicide-by-hanging-in-sector-2-rohtak-news-rtk6404625200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर दो में बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर दो में बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर दो में बीएससी के छात्र ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने तीन युवकों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक जींद जिले के ईगराह गांव निवासी 59 वर्षीय शकुंतला ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है, जबकि दोनों बेटियां बाहर रहती हैं। वह बेटे अंकुर गिरी के साथ सेक्टर 2 में किराए पर रह रही है। उसके बेटे को सुमित डागर, राजकुमार डागर व हिमांशु देशवाल परेशान करते थे। उसका बेटा जहां मिलता उसके साथ मारपीट की जाती। फोन करके भी परेशान किया करते थे। समय-समय पर अंकुर यह बात उसे बताता था। उत्पीड़न के चलते उसके बेटे ने परेशान होकर रविवार की रात को पंखे में चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वर्जन-
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें तीन युवकों के नाम लिखे हुए हैं। लिखा है कि तीनों उसका मानसिक तौर पर उत्पीड़न करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
- एसआई बजे सिंह, जांच अधिकारी