फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Awareness campaign launched to increase voting percentage

Rohtak News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Sat, 11 May 2024 01:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched to increase voting percentage
लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ जिला में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां जारी हैं। स्कूली विद्यार्थियों के अलावा एनसीसी कैडेट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर जागरूकता गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाई जा रही है। ये कहना है जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार का। वे शुक्रवार को मतदान जागरूकता का संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मतदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों तक मतदान में हिस्सा लेने का संदेश पहुंचाया जा रहा है। स्कूलों के अलावा कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर सरकारी संस्थाओं, रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा भी नियमित अंतराल पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी वैशाली सिंह की देखरेख में बूथ स्तर पर अधिकारियों के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिला मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलवाकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग द्वारा चिड़ी, कलानौर, सांपला एवं रोहतक ग्रामीण खंडों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सांघी स्थित शहीद समुंद्र सिंह हुड्डा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मतदाता जागरूकता के लिए सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। इसके अलावा गांव बहु अकबरपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेट द्वारा पोस्टरों व जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को 25 मई को मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed