रोहतक।
नशा मुक्त भारत पखवाडा अभियान के तहत अलग-अलग पुलिस टीमों ने आमजन को पार्कों में जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत नशा न करते के प्रति प्रेरित करते हुए नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत पुलिस की ओर से आमजन को नशे की रोकथाम व नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
शुक्रवार को पुलिस टीमों ने हुडा सिटी पार्क, मानसरोवर पार्क, महावीर पार्क, राधे-राधे पार्क, सुभाष नगर पार्क, देवीलाल पार्क, डी पार्क, आईटीआई पार्क, छोटूराम पार्क, शहीद महावीर पार्क, तिकोना पार्क, महाराजा अग्रसेन पार्क में अभियान चलाया। यहां सैर करने आये महिला, युवक, बच्चे, बूढ़ों को एकत्रित कर नशे से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया गया। आमजन को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। नशे का सेवन करने से होने वाले पैसों की बर्बादी को लेकर जागरूक किया गया। नशे से स्वास्थ्य, धन व सामाजिक बुराइयों के उत्पन्न होने व परिवार पर पड़ने वाले असर को भी समझाया।