फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Autos will run on odd-even formula in Rohtak of Haryana

रोहतक: ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सम-विषम फार्मूले पर चलेंगे ऑटो, 3 जनवरी से होगा लागू 

Sat, 25 Dec 2021 01:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 01:56 AM IST
सार

3 जनवरी को विषम व 4 को सम संख्या के ऑटो चलेंगे। सिस्टम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा।  शहर की सड़कों पर साढ़े 10 हजार ऑटो दौड़ते हैं। विद्यार्थियों को स्कूल लेकर जाने वाले ऑटो को छूट रहेगी। ई-रिक्शा भी फार्मूले के दायरे में आएंगी।

विज्ञापन
Autos will run on odd-even formula in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की सड़कों पर दौड़ रही साढ़े 10 हजार के करीब ऑटो नए साल में सम-विषम फार्मूले के तहत चलेंगे। तीन जनवरी को पहले दिन विषम तो चार जनवरी को सम संख्या के ऑटो चलेंगे। इसमें ऑटो रजिस्ट्रेशन का आखिरी अंक देखा जाएगा। फार्मूला सुबह 9 से शाम पांच बजे तक लागू रहेगा । शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर डीएसपी डॉक्टर रवींद्र कुमार ने अपने कार्यालय में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों व ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया। 

विज्ञापन


शहर की साल 2011 में जनसंख्या पौने चार लाख थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार हो गई। एक अनुमान के मुताबिक अब नगर निगम एरिया में जनसंख्या का आंकड़ा 6 लाख को पार कर चुका है। जनसंख्या बढ़ने के साथ शहर में ट्रैफिक की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन न तो जरूरत के हिसाब से पार्किंग स्थल बढ़ाए गए।
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड को छोड़कर अन्य सड़क मार्ग नहीं बने। ऊपर से अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लगातार शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। खासकर सोमवार व शुक्रवार को दिल्ली रोड पर जगह-जगह वाहन फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः पानीपत: आधार कार्ड में बढ़वाकर लिखवाई उम्र, किशोरी की करा दी थी शादी, स्कूल दस्तावेज से खुली पोल, केस दर्ज

बैठक में ट्रैफिक निरीक्षक कुलबीर, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, सुरक्षा प्रभारी सन्नी सिंह, ऑटो चालक यूनियन पदाधिकारी विक्की पहलवान, मुकेश पांचाल, राजेन्द्र दहिया, प्रदीप, फुल कुमार, जिला महासचिव सुरेश शर्मा, बिट्टू पालीवाल व सरपंच प्रवीण बसंतपुर भी मौजूद रहे।

यूं चलेंगी ऑटो

  • समय      सुबह 9 से शाम 5 बजे 
  • विषम         1, 3, 5, 7, 9
  • सम            2, 4, 6, 8, 0
  • छूट            विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने व लाने वाली ऑटो फॉर्मूले के दायरे से बाहर
  • छूट नहीं      ई-रिक्शा भी फॉर्मूले के दायरे में 
  • संख्या         साढ़े 10 हजार के करीब ऑटो है शहर में
  • हिदायत      कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑटो चालकों को मास्क लगाना अनिवार्य

 

पहले भी लागू हो चुका है फॉर्मूला

शहर में ऑटो के लिए सम-विषम का फॉर्मूला नया नहीं है। पहले भी ट्रैफिक जाम को देखते हुए फॉर्मूला लागू हो चुका है, लेकिन  बाद में अधिकारियों ने हाथ पीछे खींचने पड़े थे।  

अतिक्रमण भी हटाए प्रशासन, यह भी जाम की वजह

शहर में कुछ दुकानदारों ने बाजारों के अंदर अतिक्रमण भी कर रखा है, जो जाम का कारण बनता है। अगर प्रशासन ऑटो को सम-विषम फार्मूले के साथ सख्ती से अतिक्रमण हटाता है तो जाम की समस्या का लंबे समय तक समाधान हो सकता है। 

शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सम-विषम का फॉर्मूला 3 जनवरी से लागू होगा। पहले दिन विषम संख्या की ऑटो चलेंगे। फार्मूले को कामयाब बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस व ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। - डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed