फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Auto rickshaw hit by speeding bike, woman dies

Rohtak News: ऑटो रिक्शा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Fri, 16 May 2025 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Auto rickshaw hit by speeding bike, woman dies
15सीअीके42...शीला बाईपास के नजदीक यू टर्न ले रहे ऑटो रिक्शा व बाइक की ​भिड़ंत के बाद श्रतिग्रस्
रोहतक। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शीला बाईपास के नजदीक वीरवार को ऑटो रिक्शा को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो रिक्शा पलट गया। नीचे दबने के कारण महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्रवधू व बाइक सवार घायल हो गए। महिला के बेटे ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन प्रभारी अंकिता ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे सुखपुरा चौक निवासी शकुंतला (51) पुत्रवधू मनीषा के साथ ऑटो रिक्शा में सवार होकर अस्पताल जा रही थी। जब वह शीला बाईपास से पहले एक होटल के सामने पहुंचे और ऑटो ने यूटर्न लिया तो उसी दौरान शीला बाईपास की ओर से तेज गति से आए बाइक सवार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो रिक्शा पलट गया। शकुंतला व उसकी पुत्रवधू घायल हो गईं।
विज्ञापन

राहगीरों ने ऑटो रिक्शा को उठाकर दोनों महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सिर और शरीर में अन्य चोटों के कारण सास को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के बेटे दानिश ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से बाइक चलाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-सोनीपत रोड पर बने हैं कई कट : दिल्ली-सोनीपत रोड पर कई ऐसे कट बने हुए हैं, जो हादसों का कारण बने हुए हैं।
यातायात पुलिस की ओर से चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए हर माह 6 से 7 हजार वाहनों का चालान किया जाता है। इसके बावजूद वाहन चालक सबक नहीं लेते। ब्यूरो

15सीअीके42...शीला बाईपास के नजदीक यू टर्न ले रहे ऑटो रिक्शा व बाइक की भिड़ंत के बाद श्रतिग्रस्

15सीअीके42...शीला बाईपास के नजदीक यू टर्न ले रहे ऑटो रिक्शा व बाइक की भिड़ंत के बाद श्रतिग्रस्

15सीअीके42...शीला बाईपास के नजदीक यू टर्न ले रहे ऑटो रिक्शा व बाइक की भिड़ंत के बाद श्रतिग्रस्

15सीअीके42...शीला बाईपास के नजदीक यू टर्न ले रहे ऑटो रिक्शा व बाइक की भिड़ंत के बाद श्रतिग्रस्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed