फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Auto rickshaw driver called his friends and beat up the youth

Rohtak News: ऑटो रिक्शा चालक ने साथियों को बुलाकर युवकों को पीटा

Wed, 15 May 2024 04:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Auto rickshaw driver called his friends and beat up the youth
आउटर किला रोड पर पेट्रोल के पास मामूली कहासुनी पर ऑटो रिक्शा चालक ने अपने साथियों को बुलाकर तीन युवकों को पीट दिया। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पाड़ा मोहल्ला निवासी दुष्यंत ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके दोस्त सेक्टर दो निवासी मयंक का फोन आया कि ऑटो रिक्शा चालक उसके साथ करीब सात बजे पेट्रोल पंप के पास झगड़ा कर रहा है। वह मयंक के पास गया तो रिक्शा चालक ने अपने आठ-10 साथियों को और बुला लिया। इसी बीच उसका दोस्त राघव व हितेश निवासी किला मोहल्ला आ गए। आरोपियों ने तीनों को लाठी व डंडों से पीटा। युवक जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि गलत पंगा ले लिया। दोबारा पंगा लिया तो जान से हाथ धो बैठोगे। तीनों युवकों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed