फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Auto driver hit the old man, left the dead body in the park and escaped

ऑटो चालक ने मारी बुजुर्ग को टक्कर, पार्क में शव छोड़कर फरार

Tue, 13 Jul 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Auto driver hit the old man, left the dead body in the park and escaped
प्रेम नगर से साइकिल पर सैर के लिए निकले 82 वर्षीय बुजुर्ग को मानसरोवर पार्क के सामने अज्ञात ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद लहूलुहान हालत में उसे पीजीआई ले गया, लेकिन इमरजेंसी में दाखिल कराने की बजाय श्यामलाल बिल्डिंग के सामने पार्क में छोड़कर फरार हो गए। बुजुर्ग ने वहीं पर दम तोड़ दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हैफेड रोड प्रेम नगर निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता कई साल से हर रोज सुबह 5 बजे साइकिल पर सैर करने जाते थे। सोमवार सुबह भी सैर पर गए थे, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं आए तो प्रवीण ने बेटे हर्षित को भेजा। हर्षित को कहीं पता नहीं लगा, केवल मानसरोवर पार्क के नजदीक सोनीपत रोड पर साइकिल टूटी मिली। साथ ही मौके पर खून पड़ा था। वह मौके पर पहुंचा तो कुछ महिलाओं ने बताया कि सुबह एक ऑटो चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी और उसे पीजीआई में ले गया। इसके बाद प्रवीण पीजीआई पहुंचा, लेकिन कोई घायल नहीं मिला। इसके बाद उसने एक कर्मचारी से पूछा तो उसने बताया कि श्यामलाल बिल्डिंग के सामने एक शव तो मिला है। प्रवीण ने मौके पर जाकर पिता के शव की शनाख्त की। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed