फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attention Your hands are spreading infection to your eyes

Rohtak News: सावधान... आपके हाथ ही आंखों तक पहुंचा रहे इंफेक्शन

Wed, 24 Jul 2024 05:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Attention Your hands are spreading infection to your eyes
23सीटीके07...नगरिक अस्पताल में बच्चे का चेकअप करते चिकित्सक। संवाद
रोहतक। बरसाती मौसम आते ही आंखों में इंफेक्शन के मामले सामने आने लगे हैं। आंखों में लालिमा और खुजली से परेशान लोग नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में इस मामले में एकदम बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग की ओपीडी में करीब 250 मरीज पहुंचे। इसमें करीब 7 प्रतिशत मरीज आंख के इंफेक्शन के रहे। इसके अलावा नेत्र जांच के लिए भी मरीज पहुंचे। बरसात के इस मौसम में आंखों में संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। आंखों की ओपीडी के विशेषज्ञ ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लेते हुए मरीज को परामर्श दे रहे हैं। इसमें चिकित्सक मरीज को हाथ बार-बार धोने की सलाह सबसे ज्यादा दे रहे हैं। किटाणु हाथों के जरिए आंखों तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

आंखों में संक्रमण के लक्षण
-बार-बार आखों में खुजली होना

-आंखों में जलन महसूस होना

-आंखों में चिपचिपापन

-आंखों का गहरा लाल होना



आंखों के संक्रमण से बचाव के लिए यह उपाय करें

-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें

- हाथों को बार-बार धोएं

-आंख को मसले नहीं

-आंखों को हाथों से छूने से परहेज करें





-मरीज को आंखों में खुजली और लालिमा संक्रमण का पहला रूप है। इसके बाद

चिपचिपापन और जलन हो सकती है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है। साफ-सफाई और

नेत्र का विशेष ध्यान रखने से यह एक से दो सप्ताह में स्वत: भी ठीक हो जाता

है। अगर आंखों में जलन बहुत अधिक बढ़ जाए तो तत्काल नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराना चाहिए।

-डॉ. भीम सिंह नांदल, नेत्र जांच अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed