{"_id":"672cf77b88c3eac9580fd1f2","slug":"attempt-to-kidnap-a-girl-who-was-installing-pipes-outside-the-house-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115286-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर के बाहर पाइप लगा रही लड़की के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर के बाहर पाइप लगा रही लड़की के अपहरण का प्रयास
Thu, 07 Nov 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले एक गांव में घर के सामने पानी की पाइप लगा रही लड़की का अपहरण करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस दौरान लड़की ने शोर मचाया तो परिजन बाहर निकलकर आए। अपहरण करने की कोशिश करने वाले युवकों ने लोहे की रॉड, पिस्टल व डंडों से परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के परिजन ने बताया कि उनका भाई, बच्चे व मां घर पर थे। उसी समय उनके चाचा का लड़का व उसके 5 भांजे व 2 अन्य व्यक्ति उनके घर के सामने आए। उनकी भतीजी पानी की पाइप लगा रही थी। आरोपियों ने उनकी भतीजी का अपहरण करने का प्रयास किया। इस पर उनकी भतीजी ने शोर मचाना शुरू कर दी। परिवार के लोग जब बाहर आए तो लड़की का अपहरण करने आए युवकों ने परिवार के लोगों पर लोहे की रॉड, पिस्टल व डंडों से हमला कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत बेरी थाने में दी है।
जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर पानी की पाइप लगा रही लड़की का अपहरण करने की कोशिश व परिवार के लोगों पर लोहे की रॉड, पिस्टल व डंडों से हमला करने की शिकायत मिली है। परिजनों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।