फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Athletes show their mettle for medals

एथलीटों ने पदक के लिए दिखाया दम

Mon, 10 Oct 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Athletes show their mettle for medals
400 मीटर दौड़ में भागते धावक। अमर उजाला
रोहतक। एथलेटिक्स हरियाणा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। राजीव गांधी खेल परिसर में हुई इस स्पर्धा में पदक जीतने के लिए एथलीटों ने दमखम दिखाया। स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने कहा कि स्पर्धा में लड़कियों के आयु वर्ग 20 की 400 मीटर दौड़ में भिवानी की सिम्मी प्रथम, रोहतक की शिवानी द्वितीय व सोनीपत की ईशा तृतीय रही। अंडर-20 हैमर थ्रो में झज्जर की ललिता प्रथम, जींद की पारुल द्वितीय व फतेहाबाद की रिंकू तृतीय रही। अंडर-18की 400 मीटर दौड में जींद की आकांक्षा प्रथम, कैथल की सलोनी द्वितीय व पानीपत की आंचल तृतीय रही। अंडर-20 की 10000 मीटर दौड में पंचकूला की ज्योति प्रथम, पानीपत की अनु देशवाल द्वितीय व जींद की काफी तृतीय रही।ु अंडर-18 वर्ग 400 मीटर हर्डल में झज्जर की मुस्कान, जींद की गरिमा व झज्जर की आशिमा तृतीय रही। अंडर-20 की 400 मीटर हर्डल में भिवानी की सिम्मी प्रथम, हिसार की रितिका द्वितीय व चरखी दादरी की मोनिका तृतीय रही। अंडर-20 हैप्टाथलान में रेवाड़ी की खुशी प्रथम, रोहतक की अंजलि द्वितीय व जींद की कुसुम तृतीय रही। अंडर-18 हैप्टाथलान इवेंट में कैथल की निशा प्रथम, हिसार की कोमल द्वितीय व करनाल की श्रुति तृतीय रही। अंडर-18 हैमर थ्रो इवेंट में अंकिता, साक्षी और स्नेहा ने पदक जीते।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने कहा कि लड़कों के अंडर 18 आयु वर्ग की हैमर थ्रो स्पर्धा में भिवानी का राहुल प्रथम, हंसा द्वितीय व भिवानी का ललित तृतीय रहा। अंडर-14 बॉल थ्रो इवेंट में जींद का एलिस प्रथम रहा। अंडर-20 की 10000 मीटर दौड़ में पंचकूला का गगन प्रथम, झज्जर का मोहित द्वितीय व विकास तृतीय रहा। अंडर-18 की 400 मीटर दौड़ में सोनीपत का सुनील कुमार प्रथम, पानीपत का साहिल द्वितीय व भिवानी का दीपक तृतीय रहा। अंडर-20 की 400 मीटर दौड़ में सोनीपत का दीपक प्रथम, पानीपत का सुमित द्वितीय व भिवानी का अनीश तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-18 हर्डल 400 मीटर दौड़ में झज्जर के अमित दहिया झज्झर, हिसार के कुलदीप व भिवानी के प्रिंस लांबा ने पदक जीते। अंडर-14 बाल थ्रो में भिवानी के अनिकेत, करनाल के ओम बत्तन व महेंद्रगढ़ के गुलशन ने पदक प्राप्त किए। अंडर-16 हाई जंप में सिरसा का राम सिंह प्रथम, फतेहाबाद का लक्ष्य द्वितीय रहा। अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में सोनीपत का साहिल प्रथम, रोहतक का कैलाश द्वितीय व विनय तृतीय रहा। अंडर-16 की 300 मीटर दौड़ में भिवानी का विकास प्रथम, झज्जर का दीपांशु द्वितीय व रेवाड़ी का निखिल तृतीय रहा।अंडर-20 की 400 मीटर हर्डल दौड़ में रोहतक का गौरव प्रथम, भिवानी का विकास द्वितीय व पंचकूला का अंकुश तृतीय रहा। अंडर-18 शाट पुट इवेंट में रोहतक का सावन प्रथम, सोनीपत का निखलेश द्वितीय व झज्जर का हैरी तृतीय रहा। अंडर-20 की 200 मीटर दौड़ में हिसार का कपिल प्रथम, फतेहाबाद का गुरविंदर द्वितीय व सोनीपत का कपिल रायका तृतीय रहा। इन सभी पदक विजेताओं को एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और महासचिव राजकुमार मिटान ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed