फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Astuti got first place in basketball competition

Rohtak News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अस्तुति ने पाया पहला स्थान

Fri, 30 Aug 2024 06:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Astuti got first place in basketball competition
-फोटो 60 : गुब्बारों से मनोरंजात्मक क्रियाएं करती छात्राएं।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। भारत में यह दिन 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। महाविद्यालय में अंतर कक्षा बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें अस्तुति प्रथम, ज्योति द्वितीय, बिंदू तृतीय स्थान पर रही। हर्षिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी छात्रों के बीच गुब्बारों से मनोरंजनात्मक प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए शारीरिक गतिविधियों और खेलों के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कई खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार इत्यादि आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की थीम शांतिपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा देने के लिए खेल है। इस थीम का अर्थ है कि कैसे खेल लोगों को एक साथ ला सकते हैं, समझ को बढ़ावा दे सकते हैं और मजबूत समुदायों का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी सुनीता रानी की देखरेख में किया गया। सारिका, दिव्या बंसल, डॉ. अनु शर्मा, डॉ. गार्गी, प्रीत कमल, सुमन, आरती व खुशबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed