फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Assessed the facilities available for disabled students

Rohtak News: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया

Tue, 24 Dec 2024 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Assessed the facilities available for disabled students
एमडीयू में मौजूद अनुदान आयोग की टीम व कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। स्रोत : एमडीयू
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की एक्सेसिबिलिटी ऑडिट टीम ने दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना और यूजीसी के नए एक्सेसिबिलिटी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय की तैयारी का जायजा लेना था।
विज्ञापन

यूजीसी टीम में सीडीएलयू सिरसा की प्रो. अंजु, श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स दिल्ली विवि के डाॅ. अभय जैन व यूजीसी के अंडर सेक्रेटरी लोकेश कुमार जांगड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन

यूजीसी ने 19 मार्च 2024 को उच्च शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक समावेशी व सुगम वातावरण सुनिश्चित करना है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और उन्हें एक समावेशी माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। एमडीयू की तरफ से एक्सेसिबिलिटी ऑडिट नोडल ऑफिसर प्रो. बी. नरसिम्हन, सीडीओई निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल और एफडीसी निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने इस दौरे का समन्वयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed