फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asian Games 2023: Sports lovers disappointed by wrestler Bajrang defeat

एशियाई खेल 2023: पहलवान बजरंग की हार से खेल प्रेमी निराश, विशाल कालीरावण के पिता ने चयन पर उठाए सवाल

Sat, 07 Oct 2023 08:14 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Oct 2023 08:14 AM IST
सार

एशियाई खेलों में पहलवान बजरंग पूनिया की हार पर कई सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। वहीं, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहले ही आशंका जता चुके थे कि बिना ट्रायल शिविर और प्रतियोगिता के हमें खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Sports lovers disappointed by wrestler Bajrang defeat
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों में पहलवान बजरंग पूनिया के प्रदर्शन ने खेल प्रेमियों को निराश किया है। बजरंग से स्वर्ण पदक की आस लगाए बैठे खेल प्रेमियों को उनका खाली हाथ लौटना खल रहा है। एशियाई खेलों में पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहले ही आशंका जता चुके थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, पहलवान विशाल कालीरमण के पिता ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बजरंग को एशियाई खेलों में भेजने से देश को पदक का नुकसान हुआ है। बृजभूषण सिंह 27 सितंबर को गांव बोहर में हरियाणा कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश बोहर के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि था बिना ट्रायल शिविर और प्रतियोगिता के हमें खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। कुश्ती काफी पीछे चली गई है। इसका परिणाम विश्व चैंपियनशिप व कॉमनवेल्थ में देख सकते हैं। जितने मेडल वे पहले एशियन गेम्स में कुश्ती से जीतते थे, अब वह बात बनने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशाल के पिता बोले- यह देश का नुकसान
पहलवान विशाल कालीरमण के पिता सुभाष चंद्र ने कहा 65 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल तो पक्का था। देश को मेडल का नुकसान हुआ है। मैं तो शुरू से ही कह रहा था कि जो मैट पर अभ्यास करके व लड़कर जीता है, उसे ही एशियन गेम्स में भेजना चाहिए। बजरंग को कहा था कि उसकी प्रैक्टिस नहीं है, विशाल को जाने दे। चाहे तो उसके साथ कुश्ती कर लेता, लेकिन वह नहीं माना और जिद पर अड़ा रहा। गौरतलब है कि 65 किलोग्राम भार वर्ग के ट्रायल में विशाल जीते थे, लेकिन एडहॉक कमेटी ने बजरंग को बिना ट्रॉयल एशियाई खेलों में भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed