फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ASI suicide case...SIT visited the crime scene and examined CCTV cameras up to Ladhaut.

Rohtak News: एएसआई सुसाइड केस...एसआईटी ने देखा क्राइम सीन, लाढ़ौत तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Thu, 23 Oct 2025 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
ASI suicide case...SIT visited the crime scene and examined CCTV cameras up to Ladhaut.
23...रोहतक के लाढ़ौत गांव के खेत में बना कोठड़ा जहां एएसआई संदीप ने आत्महत्या की थी। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या मामले में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को टीम लाढ़ौत स्थित खेत के कोठड़े पर मौके का मुआयना करने पहुंची। यहां क्राइम सीन देखा गया। क्राइम सीन रीक्रिएट करने के अलावा लाढ़ौत गांव तक के सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस ने एसआईटी को केस की फाइलें साैंपीं।
बुधवार को एसआईटी गांव लाढ़ौत पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया। यहां घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना के सबसे पहले गवाह रहे जिलेदार सिंह के बयान दर्ज किए। गवाह ने टीम को पूरी घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा, सड़क किनारे शहर से लाढ़ौत गांव तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें एएसआई संदीप लाठर के आने, उसकी किसी तरह की अन्य गतिविधि, किसी के मिलने या अन्य जरूरी तथ्य जुटाने के लिए बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। एसआईटी ने यहां करीब दो घंटे छानबीन की। इसके बावजूद अब तक गोली का खोल नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की साइबर टीम संदीप के मोबाइल फोन का डाटा खंगालने में जुटी है। इसमें किन लोगों से आखिरी बार बात हुई व अन्य जरूरी सवालों के जवाब तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट को लेकर भी पुलिस के प्रयास जारी हैं। इसके आधार पर ही मामले की जांच आसान हो सकती है, इसलिए पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।

एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में टीम ने मौके का मुआयना करने के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट किया। सीसीटीवी व केस से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
- सुरेंदर सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed