फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   aryans are pure indian

आर्य भारत के मूल निवासी, माफी मांगें कांग्रेस नेता

Sun, 29 Nov 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 29 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को जारी बयान में कहा कि संविधान पर बहस के बहाने लोकसभा में कांग्रेस नेता ने अंबेडकर और स्वयं को भारत का मूल निवासी और आर्यों को बाहर से आए बताया है।

कांग्रेस नेता को मालूम होना चाहिए कि इस देश का प्राचीनतम नाम आर्यावर्त है और आर्य यहां के मूल निवासी हैं। भारत के प्राचीन इतिहास में रामायण, महाभारत व जैन साहित्य में हर जगह आर्य शब्द का प्रयोग है। इसी से उन्हें समझ लेना चाहिए कि आर्य यहां के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन


खड़गे के इस बयान से उनकी विघटनकारी एवं समाज को तोड़ने वाली मानसिकता झलकती है। उन्होंने कहा कि रामायण में वर्णित सभी नगर और प्रांत भारत के ही हैं। रामायण में राम ने कई बार लक्ष्मण के लिए आर्य शब्द का प्रयोग किया है। महाभारत काल जोकि 5000 वर्ष पुराना माना जाता है उस महाभारत युद्ध में भारत की ही भौगोलिक सीमाओं का वर्णन आता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को इस बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed