फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aryan of Ambala Cantt became the winner of online competition on World Rose Day

Rohtak News: वर्ल्ड रोज-डे पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता बने अंबाला कैंट के आर्यन

Tue, 24 Sep 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aryan of Ambala Cantt became the winner of online competition on World Rose Day
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग, जुलोजी विभाग और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्व गुलाब दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। राष्ट्रीयस्तर की ऑनलाइन स्लोगन लेखन व कैंसर पीड़ितों के उच्च मनोबल व उत्साहवर्धक के लिए, प्रेरणादायक उच्च व प्रभावी विचार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम संयोजक व रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका गुप्ता रही।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि हर साल 22 सितंबर को वर्ल्ड रोज-डे मनाया जाता है। यह दिन कैंसर से जूझ रहे मरीजों के मनोबल को बढ़ाने का दिन होता है। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा, यह सभी मानवीय हृदययुक्त लोगों का कर्त्तव्य है कि इस रोग से जूझ रहे व हारे हुए मनोबल वालों के लिए आशा की किरण बनें। जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. फूल सिंह यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का निरंतर आयोजन करवाया जाना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज अम्बाला कैंट से आर्यन गुप्ता, द्वितीय स्थान इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल से रवीना, तृतीय स्थान मौलाना आजाद कॉलेज कोलकाता से श्रेया बैनर्जी एवं सांत्वना पुरस्कार यदुवंशी कॉलेज नारनौल से सपना ने प्राप्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षक सदस्यों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed