फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Artists from Rohtak entertained the audience at the International Indo-Nepal Theatre Festival.

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल थिएटर फेस्टिवल में रोहतक के कलाकारों ने दर्शकों को गुदगुदाया

Mon, 26 Jan 2026 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Artists from Rohtak entertained the audience at the International Indo-Nepal Theatre Festival.
अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल थिएटर फेस्टिवल की समापन संध्या पर सप्तक कल्चरल सोसाइटी रोहतक की ओर से
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल थिएटर फेस्टिवल की दूसरी और अंतिम संध्या पर सप्तक कल्चरल सोसाइटी रोहतक का चर्चित नाटक गधे की बारात के कलाकारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कलाकारों ने नाटक के अंत तक दर्शकों को अपने अभिनय से बांधे रखा।
विज्ञापन

गधे की बारात नाटक का 348वां मंचन सीमा पार आयोजित फेस्टिवल में सराहा गया। नाटक के समन्वयक, फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता राज न्यौपाने ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक सद्भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृति ही वह सशक्त माध्यम है, जो दो देशों को आपसी प्रेम, सम्मान और समझ के सूत्र में बांध सकती है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से कलाकारों के साथ-साथ समाज के बीच भी आपसी संवाद को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य नाटक गधे की बारात अपने सशक्त कथानक और जीवंत अभिनय के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाने में पूरी तरह सफल रहा। मंचन की विशेषता यह रही कि इसमें भारत और नेपाल दोनों देशों के कलाकारों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
इसमें रोहतक से छह और नेपाल से चार कलाकारों ने मंच साझा किया, जिससे यह प्रस्तुति सांस्कृतिक समन्वय का सजीव उदाहरण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed