फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arrangements exposed... 10 lakh quintals of wheat soaked in rain

Rohtak News: इंतजामों की खुली पोल... बारिश में भीगा 10 लाख क्विंटल गेहूं

Sat, 03 May 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 03 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Arrangements exposed... 10 lakh quintals of wheat soaked in rain
रोहतक। जिले में वीरवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार अलसुबह शहर व आसपास के इलाकों में तेज बारिश शुरू हुई। 26.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश ने एक बार फिर से अनाज मंडियों में तिरपाल के पर्याप्त इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। मंडियों में करीब 12 लाख क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया।
विज्ञापन

वहीं, शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरे। इसके कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले भी 11 व 18 अप्रैल को बारिश से बचने के प्रर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश के भेंट चढ़ा था। इसके बाद भी बारिश से गेहूं को बचाने के लिए अनाज मंडियों में प्रर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। अनाज मंडियों में भीगे गेहूं के बोरों को मजदूर बारिश के पानी से निकालते नजर आए। बारिश के कारण अनाज मंडियाें में खरीद व उठान प्रक्रिया प्रभावित रही। रोहतक अनाज मंडी में गेहूं की खरीद दोपहर बाद शुरू हुई। गेहूं का उठान शाम तक शुरू हो सका। आंधी में जिले के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 80 पेड़ गिर गए। इससे से जोड़ने वाले सड़कों मार्गों पर दिनभर आवागमन प्रभावित रहा। सड़क से पेड़ हटाने के बाद सड़कों पर आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बारिश के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। गेहूं की खरीद व उठान प्रक्रिया दोपहर बाद शुरू की गई। अनाज मंडी में खरीद व उठान सुचारु रूप से किया जा रहा है।
- विरेंद्र सिंह, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed