फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arjuna Award-winning kabaddi player Sakshi Poonia will marry Sushant Bora of Jind tomorrow.

Rohtak News: अर्जुन अवाॅर्डी कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पूनिया की जींद के सुशांत बूरा से शादी कल

Wed, 03 Dec 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Arjuna Award-winning kabaddi player Sakshi Poonia will marry Sushant Bora of Jind tomorrow.
22...रोहतक में हल्दी की रस्म के दाैरान अर्जुन अवाॅर्डी कबड्डी ​खिलाड़ी साक्षी पूनिया। स्रोत : प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। अर्जुन अवाॅर्डी कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पूनिया शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 4 दिसंबर को साक्षी पूनिया की शादी जींद के बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी सुशांत बूरा के साथ रोहतक में होगी। मंगलवार को रोहतक के श्री बालाजी नगर में साक्षी के घर हल्दी की रस्म हुई।
साक्षी पूनिया के घर शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तीन दिसंबर को मेहंदी की रस्म व शाम को महिला संगीत होगा। 5 दिसंबर को जींद में रिसेप्शन होगा। साक्षी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते थे। सुशांत घर वालों की पसंद है।
विज्ञापन

साक्षी पूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व खिलाड़ियों को शादी का निमंत्रण भेजा गया है। साक्षी पूनिया की सुशांत बूरा के साथ मार्च में सगाई हुई थी। सुशांत बूरा भारतीय नेवी में नायब सूबेदार के पद तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी को भीम अवॉर्ड से भी किया जा चुका सम्मानित
साक्षी मूलरूप से सोनीपत के गोहाना के बिचपड़ी गांव की रहने वाली हैं। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सोनीपत में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। साक्षी पूनिया कबड्डी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अलग पहचान चुकी हैं। नाॅर्थ इंडिया में कबड्डी में अर्जुन अवाॅर्ड प्राप्त करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी रही हैं। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से भीम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed