फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arjun Award increased the respect of players: Sweety Boora

अर्जुन अवाॅर्ड से बढ़ा खिलाड़ियों का सम्मान : स्वीटी बूरा

Fri, 03 Jan 2025 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Arjun Award increased the respect of players: Sweety Boora
02सीटीके08-स्वीटी बूरा। स्रोत-परिजन
अर्जुन अवाॅर्ड खिलाड़ियों काे नए साल का तोहफा है। इसने मान-सम्मान बढ़ाने के साथ नए साल में नई पहचान भी दिलाई है। यह सम्मान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएगा। युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे। इससे आने वाले समय में देश को अधिक पदक मिलेंगे। यह कहना है विश्व चैंपियन व भीम एवं अर्जुन अवाॅर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा का। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अर्जुन अवाॅर्ड मिलने की खुशी साझा की।
विज्ञापन

हिसार के घिराय की बेटी व रोहतक के चमारिया गांव की बहू स्वीटी बूरा ने बताया कि खेल की दुनिया में यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। इस लंबे संघर्ष में कोविड के दौरान एक बार परिस्थितियां खेल छोड़ने की बन गई थीं। उस समय भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवाॅर्डी पति दीपक हुड्डा ने उन्हें प्रेरित किया। इसके चलते दोबारा खेलों से जुड़ीं और वर्ष 2024 में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ष फिर से विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 स्वर्ण पदक जीत चुकीं
बॉक्सर स्वीटी बूरा 75 से 81 किलोग्राम भारवर्ग की खिलाड़ी हैं। वर्ष 2009 से बॉक्सिंग खेल रही 30 वर्षीय खिलाड़ी के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली इस खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय पिता महेंद्र बूरा व पति दीपक हुड्डा को दिया है। अपने खेल अभियान में अब तक जूनियर से सीनियर स्तर तक की स्पर्धाओं में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2016 में इस खिलाड़ी को भीम अवाॅर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य उपलब्धियां
- विश्व चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक।
- एशिया चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक।
- एशिया चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक।
- विश्व चैंपियनशिप 2014 में रजत पदक।
- एशिया चैंपियनशिप 2015 में रजत पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed