फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Approval of MDU's budget and balance sheet

Rohtak News: एमडीयू के बजट व बैलेंस शीट को स्वीकृति

Thu, 28 Mar 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Approval of MDU's budget and balance sheet
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कार्यकारी परिषद की वीरवार को 291वीं बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-2025 के विश्वविद्यालय के बजट, वित्तीय वर्ष 2022-2023 की बैलेंस शीट, 45वीं वार्षिक रिपोर्ट व वर्ष 2021-2022 व 2022-2023 की वार्षिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय वित्त समिति की ओर से अनुशंसा किए गए व पारित विश्वविद्यालय बजट, बैलेंस शीट और वार्षिक लेखा रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। बैठक में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एडजेक्ट फैकल्टी व डिस्टग्विंश्ड विजिटिंग फैकल्टी लगाने, सात गैर शिक्षकों को पदोन्नति को भी मंजूरी दी गई। इमसार में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर पद पर कार्यरत डाॅ. अमन कुमार की प्रतिनियुक्ति अवधि में विस्तार किया गया। एमडीयू के रजिस्ट्रार व ईसी के सचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने ईसी का एजेंडा प्रस्तुत किया। यह बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed