{"_id":"69b0896baf533ff3220974a8","slug":"appointment-of-new-joint-controller-of-examinations-in-the-university-of-health-sciences-rohtak-news-c-17-roh1020-821869-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नए संयुक्त परीक्षा नियंत्रकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नए संयुक्त परीक्षा नियंत्रकों की नियुक्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) में नए संयुक्त परीक्षा नियंत्रकों डॉ. नेहा सिक्का व डॉ. विक्रम यादव को नियुक्त किया गया है। कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने सोमवार को नियुक्ति के आदेश तुरंत लागू कर दिए हैं।
पीजीआई के फार्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राकेश मित्तल ने संयुक्त परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होने का अनुरोध किया था। विवि ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए दो नए अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी है।
पीजीआईडीएस के डेंटल मैटीरियल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा सिक्का को संयुक्त परीक्षा नियंत्रक-एक (जॉइंट कंट्रोलर-एक) व कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विक्रम यादव को संयुक्त परीक्षा नियंत्रक-दो (जॉइंट कंट्रोलर-दो) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
दोनों अधिकारी अपने वर्तमान शैक्षणिक कार्यभार के साथ-साथ अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों निभाएंगे। डॉ. सिक्का और डॉ. यादव विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) की देखरेख में कार्य करेंगे। आदेश की प्रतियां पीजीआईएमएस के निदेशक, विभिन्न संकायों के डीन, रजिस्ट्रार व आईटी विभाग को भेज दी गई है।