{"_id":"478b8a3a86b8d4a40b5e1ab84ab250ed","slug":"appoinment-letter-got-guest-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ छह घंटे इंतजार के बाद मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे़ छह घंटे इंतजार के बाद मिले नियुक्ति पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से नियुक्ति पत्र के लिए धक्के खा रहे 25 अतिथि अध्यापकों का इंतजार आखिरकार शनिवार को खत्म हो गया।
शाम को 4:30 बजे डिप्टी डीईईओ सुनीता पंवार ने सभी अतिथि अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए, जिसे पाकर अतिथि अध्यापकों के चेहरे खुशी से खिल गए।
दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार 27 नवंबर को ही अतिथि अध्यापकों को मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र दिए जाने थे।
पर, नियुक्ति पत्र प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से वह नहीं दिए गए। ऐसे में शनिवार को सुबह 10 बजे दोबारा से सभी अतिथि अध्यापक मौलिक शिक्षा कार्यालय में पहुंचे।
वहीं, अवकाश के दिन भी शिक्षा अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ कार्यालय में पहुंचे और नियुक्ति पत्र संबंधी कार्रवाई पूरी करने लगे।
दोपहर दो बजे तक भी नियुक्ति पत्र संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने से अतिथि अध्यापक मायूस हो गए। और, अपने बच्चों के साथ लघु सचिवालय के परिसर में इंतजार करने लगे। हालांकि शाम 4:30 बजे डिप्टी डीईईओ ने सभी को नियुक्ति पत्र दिए। अब सभी अतिथि अध्यापक सोमवार से विभाग की ओर से अलाट किए गए स्कूलों में अपनी सेवाएं दोबारा से देंगे।
-------
सरकारी स्कूलों में वर्क लोड और खाली पदों के अनुसार ही सभी अतिथि अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। अब सभी सोमवार से अलॉट किए स्कूलों में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
- सुनीता पंवार, डिप्टी डीईईओ, रोहतक।