फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Applications invited under National Science Award 2025: DC

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025 के तहत आवेदन आमंत्रित : डीसी

Mon, 11 Nov 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Applications invited under National Science Award 2025: DC
झज्जर। भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार देने की घोषणा की है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों या टीम से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) के लिए नामांकन/आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए जाएंगे। इसमें विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 13 प्रक्षेत्र में दिए जाएंगे। इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार और अन्य शामिल हैं। इसके लिए गृह मंत्रालय के पुरस्कार पोर्टल पर 17 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। सामान्य दिशा निर्देश और राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का विवरण, पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इस वर्ष पुरस्कारों का संचालन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा किया जा रहा है। पुरस्कारों की घोषणा 11 मई 2025 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed