{"_id":"68b211014243045592054061","slug":"application-for-admission-to-phd-in-hkv-begins-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-119671-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हकेंवि में पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हकेंवि में पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन शुरू
Sat, 30 Aug 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। 32 विभागों में उपलब्ध पीएचडी में प्रवेश के लिए 17 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन, नवाचार, कौशल विकास के साथ-साथ अनुसंधान के लिए प्रयासरत है।
प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुसंधान अति महत्वपूर्ण कारक है और इस दाखिला प्रक्रिया के माध्यम से ऐसी ही होनहार प्रतिभाओं को अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न 32 विभागों में कुल 238 पीएचडी की सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर तक चलेगी।
18 सितंबर को प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा पांच पाठ्यक्रमों होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल साइंसेज के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 18 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर को होगा। इन पांच पाठ्यक्रमों में गेट/जीपीएटी के अंतर्गत आने वाले आवेदक इस प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त होंगे। पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 23 सितंबर से शुरू होंगे और सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 30 सितंबर को जारी की जाएगी।