फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   answer key in ten city rohtak

दिल्ली से दो और गिरफ्तार, अभ्यर्थियों तक पहुंचाई आंसर-की और ब्लूटूथ अंडर गारमेंट्स

Mon, 22 Jun 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 22 Jun 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
एआईपीएमटी मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन




पकड़े गए गौतम को दिल्ली में द्वारका में किराए के मकान से तो दूसरे धर्मेद्र को बुध विहार एंक्लेव से गिरफ्तार किया गया है



गौतम बिहार के काकड़बाग के हनुमान नगर तो धर्मेंद्र नालंदा के खरेड़ा का रहने वाला है। दोनों पर अभ्यर्थियों से साठगांठ करने का आरोप है



शनिवार रात को गिरफ्तारी के बाद दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दिलचस्प बात ये है कि खुलासे से वाहवाही लुटने वाली पुलिस गिरफ्तारियां बताने से भी हिचक रही है। ताजा पकड़े गए दोनों आरोपियों के बारे में भी एसआईटी चीफ चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एमआईपीएमटी को रद कर दिया है, लेकिन 37 गिरफ्तारियां कर चुकी रोहतक पुलिस अभी तक गिरोह के सरगना मदीना गांव निवासी रूप सिंह दांगी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

आंसर-की और ब्लूटूथ अंडर गारमेंट्स पहुंचाए थे
गौतम और धर्मेंद्र पर अभ्यर्थियों से साठगांठ करने और फिर उन तक आंसर-की और अंडर गारमेंट्स पहुंचाने का आरोप है। सूत्रों का कहना है कि दोनों का रूप सिंह दांगी से सीधे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed