{"_id":"68f9413f85a5d8f0d004a394","slug":"annakut-festival-was-celebrated-with-great-pomp-with-a-feast-organized-and-7000-kilograms-of-prasad-distributed-rohtak-news-c-17-roh1020-748933-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धूमधाम से मनाया अन्नकूट पर्व, लगे भंडारे, 7000 किलो प्रसाद वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धूमधाम से मनाया अन्नकूट पर्व, लगे भंडारे, 7000 किलो प्रसाद वितरित
Thu, 23 Oct 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
17...जनता काॅलोनी स्थित वैश्य गोशाला एवं व्यायामशाला में मनाए गए अन्नकूट पर्व पर भंडारे में प्
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिलेभर में बुधवार को अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में ही सामाजिक-धार्मिक संगठनों की ओर से सात से ज्यादा स्थानों पर भंडारे लगाए गए। इनमें 7000 किलो से भी अधिक प्रसाद वितरित किया गया। अन्नकूट पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा। तमाम घरों और मंदिरों में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अन्नकूट प्रसाद वितरित किया और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
सबसे बड़ा आयोजन जनता काॅलोनी स्थित वैश्य गोशाला एवं व्यायामशाला में किया गया। यहां 3000 किलो प्रसाद तैयार किया गया। गिरिराज सेवा समिति एवं श्याम परिवार की ओर से श्रीराम पार्क के पास जनता कालोनी में भंडारा लगाया। प्रधान पवन ऐरन ने बताया कि यहां 2000 किलो से भी अधिक प्रसाद वितरित किया गया। महाजन पड़ाव निवासी अंकित मित्तल ने बताया कि झज्जर रोड पर अन्नकूट पर्व पर भंडारा लगाया गया और 1000 किलो प्रसाद वितरित किया गया।
महम चौबीसी की ओर से पुरानी अनाज मंडी में, हर हर सेवा समिति व गुरु कृपा सेवा समिति की ओर से रेलवे रोड, श्री बालाजी युवा मंडल की ओर से हनुमान मंदिर जनता काॅलोनी, वैश्य काॅलेज रोड स्थित श्रीगणेश मंदिर के पास व वैश्य गोशाला के निकट स्थित शिव मंदिर परिसर में भी करीब 2000 किलो प्रसाद का वितरित किया गया। यहां प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन
-- -- -- --
वैश्य गोशाला एवं व्यायामशाला में अन्नकूट भंडारा
वैश्य गोशाला एवं व्यायामशाला में गोवर्धन पूजा की गई व कर्मचारियों को कंबल वितरित भी किए। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन, विशिष्ट अतिथि बीआर आंबेडकर लाॅ यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार मदन लाल गोयल, सुरेश बंसल, बृज भूषण बंसल, मनीष बंसल, नीतिन बंसल, समिति के प्रधान सुभाष तायल ने भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में दीप प्रज्वलित किया। मंच संचालन सतीश भारद्वाज व राजीव जैन ने किया।
इस अवसर पर जयभगवान ऐरन, सुशील मंगला, नरेश शर्मा, रमेश रोहिल्ला, दिनेश तायल, अमित गुप्ता, सन्नी निझावन, राजन गोयल आदि गोशाला के सदस्य मौजूद थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -