Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anjali Sehrawat reached among the lawyers, got the most votes among the women candidates.

Rohtak News: वकीलों के बीच पहुंचीं अंजली सहरावत, महिला प्रत्याशियों में मिले सबसे ज्यादा वोट

Fri, 01 May 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Anjali Sehrawat reached among the lawyers, got the most votes among the women candidates.
30-पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की नवनिर्वाचित सदस्य बनने पर जिला बार में पहुंची अंजली सहरावत
रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में महिला प्रत्याशियों में प्रथम स्थान पर रहीं बार काउंसिल की सदस्य अंजली सहरावत शुक्रवार को जिला बार में पहुंचीं। बार के वकीलों और पदाधिकारियों ने उनका आशीर्वाद देकर स्वागत किया। हालांकि, बार के प्रधान कार्यक्रम में नहीं दिखे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन रोहतक से जुड़े छह वकीलों ने काउंसिल का चुनाव लड़ा था। डाॅ. विजेंद्र अहलावत रिकॉर्ड चौथी बार व अंजली सहरावत पहली बार काउंसिल की सदस्य बनने में कामयाब रहीं। महिला प्रत्याशियों में लोकेंद्र फौगाट की भांजी अंजली सहरावत को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बार के उपप्रधान अजय ओहल्यान, ज्वाइंट सेक्रेटरी डिंपल व लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार के अलावा पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पूर्व प्रधान अरविंद श्योराण, पूर्व प्रधान भगत सिंह मलिक, पूर्व प्रधान बलवान सिंह हुड्डा, सीमा हुड्डा, जगदीश कुमार गखड़, विजेंदर सिंह राठी, शिवलाल कत्याल, नवीन कुमार सिंगल, रामनारायण सैनी, विनोद पाहवा और वरिष्ठ वकील जितेंद्र हुड्डा सहित अन्य वकील भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन विनोद अहलावत अधिवक्ता ने किया। एडवोकेट गोविंद बल्हारा व उनके सहयोगियों ने अंजली सहरावत को 11,000 रुपये शुगन के तौर पर देकर सम्मान किया।

------------
10 दिन पहले गिरकर घायल हुई थीं अंजली, पैर में आया फ्रैक्चर
अंजली सहरावत का 10 दिन पहले पैर फिसल गया था। उनके पैर में फ्रैक्चर आया हुआ है। शुक्रवार को वकीलों के बीच वॉकर के सहारे पहुंचीं।
वर्जन
रोहतक बार से डॉक्टर विजेंद्र अहलावत व अंजली सहरावत बार काउंसिल की सदस्य बने हैं। दोनों से बात करके जिला बार की तरफ से विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की उनको कोई सूचना नहीं थी।

- दीपक हुड्डा, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
....
अंजली सहरावत ने महिला प्रत्याशियों में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा मत हासिल किए हैं। सैकड़ों वकीलों ने स्वयं अंजली को बार के हाॅल में पहुंचकर आशीर्वाद दिया।
- लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पूर्व प्रधान एवं अंजली के मामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed