फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anjali and Priyanshi won first place in the drawing competition

Rohtak News: ड्राइंग प्रतियोगिता में अंजली और प्रियांशी ने पहला स्थान हासिल किया

Sun, 20 Oct 2024 06:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 20 Oct 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Anjali and Priyanshi won first place in the drawing competition
रोहतक। गांव निंदाना मेंएक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुकुल अकादमी और दादा बाढ़ वाला मंदिर में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 30 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आशीष सांगवान और कार्यक्रम के संयोजक पवन राठी ने युवाओं को खेल का सामान भेंट किया और एक पेड़ मां के नाम का संकल्प दिलाया। इसके बाद गुरुकुल अकादमी में ड्राइंग और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंजली और प्रियांशी ने ड्राइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और लेखन प्रतियोगिता में मानसी और कार्तिक प्रथम और भविष्य व विवेक द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम संयोजक पवन राठी ने कहा कि हर बच्चे में एक विशेष हुनर होता है। अध्यापकों और माता-पिता को बच्चों के हुनर की पहचान कर उसे आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर रविंद्र राठी, आशीष, मनोज, जतिन, अमन, सिमरन, कुशाल, मुकेश, हितेश, शिवम, मितेश, नितिशा, निशांत, अंकुर, राजित, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed