{"_id":"686ab3910748eadad30df39e","slug":"anil-murder-case-mohit-was-connected-to-bhau-gang-through-a-youth-from-badwasni-rohtak-news-c-17-roh1019-685566-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल हत्याकांड : बड़वासनी के युवक के जरिए भाऊ गैंग से जुड़ा था मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल हत्याकांड : बड़वासनी के युवक के जरिए भाऊ गैंग से जुड़ा था मोहित
विज्ञापन
रोहतक। रिटौली गांव में हुए अनिल हत्याकांड के तार सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी के एक युवक से जुड़ रहे हैं। खुलासा हुआ है कि मोखरा निवासी भूमित मलिक ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बड़वासनी के एक युवक के माध्यम से भाऊ से जुड़ा था। उसके दोस्त का मोखरा गांव में प्लाॅट को लेकर विवाद था। इसमें मोहित ने भाऊ से सहयोग मांगा था।
भाऊ ने शर्त रखी कि पहले जेल में बंद गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा के चाचा अनिल की हत्या को अंजाम देने में सहयोग करे। भूमित ने भाऊ की बात मान ली। इसके बाद भूमित ने भाऊ के इशारे पर पूरी योजना तैयार की और अनिल हत्याकांड को अंजाम दे दिया। अब रोहतक पुलिस आरोपी भूमित और मोहित को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आने की तैयारी कर रही है।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक रिटौली निवासी हिमांशु उर्फ भाऊ और अंकित उर्फ बाबा के बीच रंजिश चल रही है। अंकित जेल में बंद है जबकि भाऊ विदेश में बैठकर अपनी गैंग चला रहा है। एक जून को अंकित के चाचा अनिल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह बाइक पर खेत में जा रहा था।
विज्ञापन
अनिल आरोपी हिमांशु उर्फ भाऊ की मौसी के बेटे बजरंग हत्याकांड में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया था। पुलिस अनिल हत्याकांड में मदीना निवासी दीपक, माड़ौदी निवासी दीपक को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब दिल्ली पुलिस ने भूमित और मोहित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
-- -- -- -- --
आरोपी मोहित व भूमित को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जल्द आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रोहतक लाया जाएगा। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी अभी फरार है।
इंस्पेक्टर कुलदीप, प्रभारी सीआईए प्रथम