फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anganwadi workers and helpers demonstrated with their demands

Rohtak News: आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers demonstrated with their demands

विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में वीरवार को आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर ने मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कमलेश माछरौली ने की। इसमें जिले को सभी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्परों ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा।
इसमें मांग की गई कि मार्च 2018 में सरकार के साथ हुए समझौते में कुशल, अर्द्ध कुशल का दर्जा देने को कहा था, जो आज तक लागू नहीं हुआ है। इसे लागू किया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों को भरा जाए। पदोन्नति दी जाए। सभी वर्करों को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। ईंधन और पिसाई का बकाया दिया जाए।
विज्ञापन

प्ले स्कूल में कार्य करने वाली वर्कर को जेबीटी का दर्जा दिया जाए। सभी आंगनबाड़ी वर्कर का प्ले स्कूल में तबादला किया जाए। राशन की सप्लाई समय पर की जाए। मानदेय हर महीने की 10 तारीख से पहले दिया जाए। पोषण ट्रैकर पर कार्य करने के लिए रिचार्ज हर महीने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर का बिना शर्त के सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति की जाए। बाहर की महिलाओं काे हरियाणा में भर्ती न किया जाए। इस अवसर पर जिला कैशियर सुनीता, जिला सचिव सुदेश बाला, प्रधान सुनीता, सरस्वती, विद्या, सुनीता, सावित्री, निशि, दर्शना, मंजू, राजेश अजीत कौर, बबीता, अरविन्द, ऊषा, अनीता, सुशीला, राजबला, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed