फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An old man climbed a banyan tree to stop felling of trees

Rohtak News: पेड़ों की कटाई रोकने बरगद पर चढ़ा बुजुर्ग

Tue, 26 Aug 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
An old man climbed a banyan tree to stop felling of trees
रोहतक के सेक्टर-6 बाग में फंदा लगाने के लिए बरगद पर चढ़ा राजवीर राठी। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सेक्टर-6 स्थित एक बाग में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से पेड़ काटने के विरोध में स्थानीय बुजुर्ग राजबीर राठी सोमवार सुबह बरगद के पेड़ पर रस्सी लेकर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी पेड़ को काटने की कोशिश की तो वह पेड़ पर ही फंदा लगाकर अपनी जान दे देंगे। इसके चलते बाग में करीब तीन घंटे तक किसान व एचएसवीपी के अधिकारियों का हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
इधर, पेड़ काटने की सूचना मिलते ही नवीन जयहिंद भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों व नवीन जयहिंद में कहासुनी हो गई। घटना की सूचना पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान को समझाकर पेड़ से उतारा।
विज्ञापन

सेक्टर-6 निवासी राजबीर राठी ने बताया कि उन्होंने बाग में कई साल मेहनत करके बच्चों की तरह पेड़ों की देखभाल कर उन्हें बड़ा किया है। इनको एचएसवीपी के अधिकारी कुछ नेताओं के कहने पर काटकर प्लॉट काटना चाहते हैं। इसका मामला एनजीटी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कोर्ट का फैसला नहीं आया है। इसके बावजूद रविवार को एचएसवीपी विभाग ने बाग में पहुंचकर पेड़ काट दिए। सोमवार सुबह जब वह बाग में पहुंचे तो विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ पेड़ों को उठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन अधिकारी नहीं माने तो वह विरोधस्वरूप पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने लगे।
सेक्टर-6 स्थित बाग से पेड़ काटने के कोर्ट ने आदेश दिए हुए हैं। सोमवार को जब टीम पेड़ काटने पहुंची तो एक व्यक्ति ने पेड़ काटने का विरोध कर दिया। उसे समझाने का प्रयास किया तो आत्महत्या की कोशिश की। विभाग की ओर से आदेशों के बाद ही पेड़ों को काट जा रहा है, जो भी विभाग पर आरोप लगाए जा रहे हैं, सब गलत हैं।

- आशीष, एसडीएम
एचएसवीपी विभाग की ओर से पेड़ों को काटा जा रहा है। इसमें विरोध करते हुए एक व्यक्ति ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने व्यक्ति को समझाकर पेड़ से उतारा लिया था। अगर विभाग की ओर से व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार, अर्बन स्टेट थाना प्रभारी।

रोहतक के सेक्टर-6 बाग में फंदा लगाने के लिए बरगद पर चढ़ा राजवीर राठी। स्रोत : सोशल मीडिया

रोहतक के सेक्टर-6 बाग में फंदा लगाने के लिए बरगद पर चढ़ा राजवीर राठी। स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed