फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amidst the biting cold, the city residents welcomed the New Year with great enthusiasm and revelry.

Rohtak News: कड़ाके की ठंड के बीच नव वर्ष का स्वागत, जमकर झूमे शहरवासी

Thu, 01 Jan 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Amidst the biting cold, the city residents welcomed the New Year with great enthusiasm and revelry.
रोहतक। रात 12 बजते ही शहर में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न शुरू हो गया। शहर के होटल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, क्लब, एमडीयू, पीजीआई व अन्य कैंपस में देर रात युवाओं ने नववर्ष का जमकर धमाल मचाया। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग जमकर झूमे। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व जानकारों को नववर्ष शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम से ही लोग नए साल की पार्टी के लिए होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल में पहुंचना शुरू हो गए। कुछ ने अपने घर पर ही नए साल का जश्न मनाया। देर रात तक गीत-संगीत का कार्यक्रम जारी रहा।
विज्ञापन

तिलियार के पास एक बैंक्वेट हॉल में सूफी नाइट का आयोजन किया गया। यहां निजामी ब्रदर्स ने प्रस्तुतियां दीं। इन पर शहरवासी जमकर झूमे। सेक्टर-37 स्थित होटल में पंजाबी गायकों ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं की वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित होटल में ऑर्केस्ट्रा व पंजाबी गायकों के गीतों पर लोग देर रात तक थिरके। अफ्रीन बैंड के कलाकारों ने लाइव बैंड की धुनों की सरगम छेड़ी। इन पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।


इधर, नव वर्ष समारोहों के चलते पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पीसीआर लगातार गश्त करती रही। पावर हाउस चौक, तिकोना पार्क, मेडिकल मोड़, अशोका चौका, सोनीपत स्टैंड, डी पार्क समेत मुख्य चौराहों पर देर रात तक पुलिस का पहरा रहा।

दुर्गा शक्ति की महिला पुलिस कर्मचारी भी सुरक्षा में तैनात रहीं। शहर में बाहर से प्रवेश करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। देर रात तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed